मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें और बढ़ती नज़र आ रही हैं। आदिल खान के खिलाफ कर्नाटक के मैसूर में एक ईरानी महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करावाया है। आरोप है कि आदिल ने महिला से शादी का वादा करके उसका रेप किया। मैसूर की वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में ईरानी महिला ने दावा किया है कि वो मैसूर में साथ रहा करते थे और आदिल ने उनसे शादी की बात कही थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का आरोप है कि जब पांच महीने पहले उन्होंने आदिल से शादी करने को कहा तो आदिल ने इनकार कर दिया और कहा कि उसका कई महिलाओं के साथ इस तरह का रिश्ता रहा है। आरोप है कि आदिल ने महिला को डराया और उसे ब्लैकमेल किया। आदिल ने उनकी निजी तस्वीरें उन्हें भेजकर शिकायत नहीं दर्ज कराने की धमकी दी।
किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला :
आदिल खान के खिलाफ ईरानी महिला की शिकायत के बाद मैसूर की पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आदिल के खिलाफ करीब एक हफ्ते में ये दूसरी एफआईआर है। हाल ही में राखी सावतं ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आदिल फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। राखी सावंत की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।