जम्मू कश्मीर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर गोलीबारी की है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद वो गिर पड़े। घायल हालत में उनको अस्पताल ले जा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय शर्मा बैंक में गार्ड था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।