रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। आज उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई जा रही है। सरगुजा संभाग और आसपास ओलावृष्टि एवं वज्रपाल का अनुमान है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी कर दी है। तमिलनाडू से उत्तर छत्तीसगढ़ तक द्राणिका बनी है। इसके प्रभाव से अंधड़ और बारिश की संभावना जताई जा रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम बदले की संभावना है।
देश में मौसम :
देशभर में मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 31 मार्च से उत्तर पश्चिम, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होगा। IMD के मुताबिक, कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बारिश और ओलावृष्टि का ये दौर 1 अप्रैल तक जारी रहने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही अनुमान लगाया गया था कि 29 मार्च को एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। जिसके चलते बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।