राजनांदगांव/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मासूम से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छह साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर रेप किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 22 साल है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले का खुलासा गुरुवार को किया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडईपंडरिया थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है।

बच्ची की मां ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत :
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेप की वारदात के बाद बच्ची की मां पीड़िता के साथ थाने पहुंची थी। मां ने थाने में शिकायत की है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने बच्ची को चॉकलेट देने का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची जब खून से लथपथ अपने घर पहुंची जिसेक बाद उसने अपने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। बच्ची की बात सुनने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गांव के जंगल में छिपा था युवक :
पुलिस ने बताया कि बच्ची और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। घटना के बाद से युवक फरार हो गया था। खोजबीन के बाद पुलिस को उसके गांव के जंगल में ही छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दबिश देते हुए गुरुवार को आरोपी युवक उसके गांव से लगे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक से मामले की पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.