मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर सामने आया है जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान है। ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर ने अपने फैंस को ‘शमशेरा’ (Shamshera) के लुक से हैरान कर दिया है। आखिरी बार साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘संजू’ में नजर आने के बाद रणबीर कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दिए हैं। हालांकि अब उनकी एक के बाद एक कई धांसू फिल्में आने वाली हैं, जिसमें से एक शमशेरा है।
‘शमशेरा’ के पोस्टर ने मचाया धमाल :
‘शमशेरा’ में लीड एक्टर के तौर पर रणबीर कपूर और संजय दत्त नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। इनके अलावा एक्ट्रेस वाणी कपूर और रोनित रॉय भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म ‘शमशेरा’ के स्टार्स ट्रेंड करने लगे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड सितारों ने कितनी फीस चार्ज की।

रणबीर और संजय दत्त की फीस :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए एक्टर रणबीर कपूर ने करीब 20 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। वहीं, शमशेरा में विलेन ‘दरोगा शुद्ध सिंह’ का किरदार निभा रहे संजय दत्त ने अपने काम के लिए 8 करोड़ रुपए फीस ली है। ‘शमशेरा’ में एक बार फिर संजय दत्त खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे। उनका लुक लोगों और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सामने आए पोस्टर में वो पुलिस की वर्दी के साथ माथे पर तिलक और हाथ में हंटर के साथ नजर आ रहे हैं।

शमशेरा के लिए वाणी और रोनित की फीस :
22 जुलाई, 2022 को रिलीज हो रही इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि ‘शमशेरा’ में एक्ट्रेस वाणी कपूर भी एक मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। उनका रोल काफी चैलेंजिंग होने वाला है, अपने किरदार के लिए वाणी कपूर ने करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। उनके अलावा ‘शमशेरा’ के लिए रोनित रॉय ने 4 करोड़ रुपए लिए हैं। फिल्म में दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिका में नजर आएंग।