मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। ‘आदिपुरुष‘ ने 16 जून को सिनेमाघरों के पर्दे पर एंट्री की थी। बड़े ही जोरों-शोरों के साथ ‘आदिपुरुष’ का स्वागत किया गया था। लोगों ने फिल्म की रिलीज से पहले ही जय श्री राम के जमकर नारे भी लगाए थे। भगवान राम बने प्रभास को पर्दे पर देखने के लिए लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। लेकिन पिल्म देखने बाद दर्शकों की उम्मीदें टूट गई और उन्हें महज निराशा हाथ लगी।

‘आदिपुरुष’ की कमाई बीते काफी दिनों से गिरती ही चली जा रही थी। लेकिन बीते दिन यानी रविवार को ‘आदिपुरुष’ के कारोबार में उछाल देखी गई। पैन इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं। ऐसे में 10 दिन के कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं। शुरुआत में बंप्पर ओपनिंग करने के पीछे एडवांस बुकिंग का बड़ा हाथ था। तीन दिन तक तेज रफ्तार में चलने के बाद आदिपुरु की स्पीड ठंडी पड़ गई थी।

लेकिन रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार में थोड़ी सी तेजी आई है। इसके पीछे की एक वजह मेकर्स की स्ट्रटिजी को भी माना जा रहा है। दरअसल गिरते कारोबार को देखते हुए मकेर्स ने टिकट के दाम कम कर दिए थे। जिसका असर कमाई में देखने को मिला है। रिपोर्ट की मानें तो रविवार को 6 करोड़ का कारोबार किया है। बीते कुछ दिनों के मुकाबले ये आंकड़े बेहतर माने जा रहे हैं।

बता दें, ‘आदिपुरुष’ रिलीज से पहले से ही विवादों का सामना करती हुई आई है। इस फिल्म पर लोगों ने उनके भगवान राम की छवी खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं पुरानी महाभारत के सितारों ने भी फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा है। मेकर्स फिल्म को लेकर अपनी सफाई पेश करने की पूरी कोशिश में लगे हैं। लेकिन मेकर्स पर अब दर्शक भरोसा करने को तैयार नहीं है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.