नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बीते बुधवार को एक 55 साल की एक महिला को उसकी बेटी के एक्स ब्वॉयफ्रैंड ने कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात की सूचना बुधवार देर शाम करीब चार बजे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ मृतक महिला की बेटी से पूछताछ की। फिलहाल आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहा है।
मृतक महिला की बेटी से पुलिस ने की पूछताछ :
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 55 साल की महिला को गोली मारी गई है। अंकित कौशिक नाम का संदिग्ध युवक महिला की बेटी का एक्स ब्वॉयफ्रैंड है, जो कि फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला की बेटी से भी घटना को लेकर पूछताछ की।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस :
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रही है। गोलीबारी के बाद संदिग्ध मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।