रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में लगा मानसून पर ब्रेक बुधवार शाम को हट गया है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में दिन भर की उमस के बाद स्थानीय प्रभाव से करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने रायपुर में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में बुधवार शाम 4 बजे के करीब बादल छाए और कुछ देर बूंदाबादी के बाद तेज बारिश हुई। बारिश के अभाव में प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। बाकी शहरों में बुधवार को मौसम साफ रहा लेकिन धूप के साथ उमस भी परेशान करती रही।

राज्य में अधिकतम तापमान रायपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। राजनांदगांव में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था। बीती रात डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि आज से प्रदेश में बारिश का क्षेत्र बढ़ सकता है लेकिन भारी बारिश के आसार कम हैं। आने वाले 2 और 3 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम का अनुमान जिलेवार :
रायपुर – आज जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
महासमुंद – कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बस्तर – यहां आज स्थानीय प्रभाव से कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
बेमेतरा – कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
जशपुर – जिले में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी।
कोरिया – यहां आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
सूरजपुर – यहां भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।
बलरामपुर – मौसम साफ रहने के आसार है।
बिलासपुर – दो दिन पहले यहां बारिश हुई है लेकिन अब यहां का मौसम शुष्क रहेगा, उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है,कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
दुर्ग – तेज धूप और उमस के हालात हैं। तापमान बहुत ज्यादा या कम होने के आसार नहीं है। बारिश भी नहीं होगी।
बालोद – उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। स्थानीय प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
बीजापुर – बीजापुर जिले में भी अब बारिश थम गई है लेकिन बादल छंटने से उमस और गर्मी बढ़ रही है।
कांकेर- यहां बहुत उमस और गर्मी से लोग परेशान है। आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद की जा रही है।
कोरबा – बीते दिनों कुछ जगहों पर स्थानीय प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन अब उमस परेशान कर रही है। आज स्थानीय प्रभाव से ही हल्की बारिश की संभावना है।
सारंगढ़ -बिलाईगढ़- जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है,फिलहाल 2 दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं है।

मानसून का हाल :
मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका लगातार हिमालय की तराई में बनी हुई है, इसके अगले 5 दिनों तक इसी स्थिति में बने रहने की संभावना है। 2 सितंबर से इसके पूर्वी छोर, दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आज प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। यहां शाम को गरज चमक के साथ बौंछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.