रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बुधवार देर रात कई इलाकों में तेज बारिश हुई। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली समेत कई और जिलों में भी झमाझम पानी गिरा है। आज भी मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 1 जून से 6 सितंबर तक 793.5 मिलीलीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 फीसदी कम है। कई जिलों में आज भी बारिश होगी और वर्षा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। विभाग की मानें तो कल से मानसून एक्टिविटी कम होगी। बादल छटेंगे और फिर से तापमान बढ़ेगा।

इन इलाकों में हुई बारिश (आंकड़े सेंटीमीटर में) :
पाटन, अंतागढ़ – 6 सेंटीमीटर, कांकेर – 5 सेंटीमीटर, गुंडरदेही, घरघोड़ा, ओडगी, कुआकडा, दुर्गकदल – 4 सेंटीमीटर, भानुप्रतापपुर, जनकपुर, खड़गवा, प्रेमनगर, मानपुर, अंबिकापुर, बकावंड, कोंडागांव, मरवाही, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोटा, लोरमी, डोंगरगांव, गुरूर – 3 सेंटीमीटर।

पौड़ी उपरोरा, नारायणपुर मोहला करतला, रायगढ़, लैलूंगा, छिंदगढ़, सारंगढ़, कुरूद, पखांजूर, कटेकल्याण, भैरमगढ़, कवर्धा, पुसौर, वांड्रफनगर, पेंड्रा, खरसिया केशकाल, बैकुंठपुर, धमतरी, चांपा, ढाभरा, मनेंद्रगढ़, कसडोल – 2 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अब जिलेवार जानिए मौसम का हाल :
बलौदाबाजार –
बीती रात जिले में कई जगहों में भारी बारिश हुई है। आज भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।
बिलासपुर – बिलासपुर संभाग में बुधवार को अच्छी बारिश हुई है हांलाकि आज कुछ ही जगहों पर बारिश की संभावना है।
मुंगेली – बुधवार को जिले में कई जगहों पर भारी बारिश देर रात हुई है, आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
रायगढ़ – रायगढ़ जिले में भी बुधवार को तेज बारिश हुई। आज तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी लेकिन शाम को यहां बारिश हो सकती है।
बालोद – बीती रात बारिश हुई है, आज भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
बलरामपुर – कल रुक-रुककर बारिश हुई। आज भी मौसम इसी तरह बने रहने के संकेत हैं।
बस्तर – जिले में कई जगहों पर बारिश हो रही है, आज भी बादल छाए हुए हैं, आज दिन में उमस के बाद फिर बारिश होती रहेगी।
बीजापुर – बुधवार को देर रात यहां भी भारी बारिश हुई है। आज भी बारिश के आसार हैं।
दंतेवाड़ा – जिले में आज और कल दोनों दिन बारिश होगी। हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
धमतरी – बीती रात हल्की से मध्यम बारिश हुई है लेकिन आज उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
रायपुर – राजधानी में कल दिनभर उमस लोगों को परेशान करती रही, देर रात तक कुछ घंटे झमाझम बारिश राजधानी में हुई है।
दुर्ग – जिले में बीती रात मध्यम बारिश हुई है। आज भी हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
जांजगीर-चांपा – जिले में तेज गर्मी और उमस के बाद बारिश हो रही है। यहां बुधवार को तेज बारिश हुई है। आज भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
कांकेर – बीती रात कुछ देर अच्छी बारिश हुई। आज जिले के कई जगहों पर बारिश हो रही है। कल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
महासमुंद- जिले में शनिवार को कुछ घंटे के लिए तेज बारिश हुई है। आज बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कल भी इसी तरह का मौसम रहेगा।
नारायणपुर – जिले में दो दिनों से बारिश हो रही है। यहां आज और कल भी बारिश के आसार हैं ।
रायगढ़ – जिले में कुछ जगहों पर बारिश हुई, आज हल्की से मध्यम बारिश होगी। कल ज्यादातर इलाकों में बारिश के संकेत हैं।
राजनांदगांव – जिले में बीती रात तेज बारिश हुई है। आज भी बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की से मध्यम बारिश जिले में कुछ जगहों पर हुई है। कल मौसम ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
अंबिकापुर – कल रात यहां बारिश हुई है। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे वर्षा का क्षेत्र बढ़ने वाला है जिससे अंबिकापुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।

अब जानें मानसून की स्थिति :
मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर, कलिंगपटनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन ओडिशा और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में आज कई जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.