रायपुर। जीशान सिद्दीकी। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ भवन अन्य सन्निर्माण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें छत्तीसगढ़ भवन अन्य सन्निर्माण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल को यह दर्जा शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। केबिनेट मंत्री बनने के बाद सन्नी अग्रवाल को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग/मण्डल का होगा। यह आदेश जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा। बता दें, सुशील सन्नी अग्रवाल पहले से ही राजनीती में एक्टिव हैं और अपनी एक अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। इनके कार्यों और न्याय प्रक्रिया से प्रभावित होकर राज्य शासन द्वारा इन्हें बड़ा उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
