रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में वर्षों से बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों का 2008 के बाद पहली बार तबादला किया गया है। बड़े दिनों बाद बड़ी मात्रा में मंडल के अंदर परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने एक्शन मोड अपनाते हुए 25 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने इस मामले पर अपना बयान देते हुए कहा कि काफी समय से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में बदलाव नहीं किया गया था, जिसकी वजह से श्रम विभाग अपनी पूरी ताकत नहीं दिखा पा रहा था। अब बदलाव के बाद लगातार कार्य को आगे बढ़ाते हुए आदिवासी इलाकों और मजदूर वर्ग को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाएगा जिससे शासकीय योजना का लाभ उचित व्यक्ति को मिल सके। तबादला सूचि निम्नानुसार है…….


