रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। सोमवार 2 अक्‍टूबर को शुभ योग के प्रभाव से मकर और सिंह राशि के जातकों की किस्‍मत चमकने वाली है। इन राशियों के लोगों की सोमवार को जबर्दस्‍त कमाई होने वाली है। आइए देखते हैं सभी राशियों के लिए आर्थिक मामलों में कैसा होगा सोमवार।

मेष आर्थिक राशिफल: धन में वृद्धि योग :
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और एक के बाद एक कार्य आपके मन के अनुसार होने से आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि योग है। आज शाम तक कोई महत्‍वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। इससे आपके व्‍यापार में नई जान आएगी। रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।

वृष आर्थिक राशिफल: रुके कार्य पूर्ण होंगे :
वृष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन सुकून व शांति से बीतने वाला है। धन के मामले में आपको संतोष रहेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। शासन और सत्‍ता से आपको सम्‍मान या फिर धन की प्राप्ति होगी और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। नए अनुबंधों को करते वक्‍त सभी पहलुओं को देख लें और सोचविचारकर कोई फैसला करें। संतान पक्ष की तरफ से करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से हर्ष होगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल: प्रतियोगिता में सफलता मिलने से हर्ष होगा :
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से घिरा रहेगा और कोई मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय है। संतान को शिक्षा और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष होगा। मेहनत रंग लाएगी और कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। कोई रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी :
कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको कहीं से उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होने के संकेत हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के लिए सुविधाओं को जुटाने में सफल होंगे। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।

सिंह आर्थिक राशिफल: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे :
सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आपकी मधुर वाणी और सौम्‍य व्‍यवहार का आपको लाभ मिलेगा और सम्‍मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। किसी काम से आज कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल: शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी :
कन्या राशि वालों को आज धन के मामले में लाभ होगा और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी मामले में जीत का समाचार आपको खुश कर देगा। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला आर्थिक राशिफल: खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे :
तुला राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आप अपने खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज आपको कहीं से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आज जाने से सुख की प्राप्ति होगी। विरोधियों का अंत होगा। आपको पास और दूर की यात्रा किसी काम से करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपके सुख में वृद्धि होगी :
वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी और परिवार के लोगों की सेहत पर भी ध्‍यान देना चाहिए। किसी मामले को लेकर डॉक्‍टर से सलाह करनी पड़ सकती है। आज शाम के वक्‍त आपको किसी कार्य को पूरा करने के लिए काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

धनु आर्थिक राशिफल: विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे :
धनु राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकार के किसी विभाग में अपना जरूरी काम पूरा करवाने में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका आपको मिलेगा।

मकर आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी :
मकर राशि वालों का दिन आज अनुकूल है और आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रही कोई समस्‍या दूर होगी और आपकी आर्थिक तंगी भी समाप्‍त होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको संबंध बेहतर होंगे और सभी लोग आपका सहयोग करेंगे। किसी झगड़े और विवाद में न पड़ें। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ आर्थिक राशिफल: सुख में वृद्धि होगी :
कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपके सुख में वृद्धि होगी। धन सम्‍मान की प्राप्ति होगी। किसी कारण से आप न चाहते हुए भी विवाद में फंस सकते हैं और इस वक्‍त आपकी बुद्धि भी काम नहीं करेगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और अपने सामान की सुरक्षा करें।

मीन आर्थिक राशिफल: किस्‍मत भी आपका साथ देगी :
मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ की प्राप्ति होगी और किस्‍मत भी आपका साथ देगी। आपके दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चली आ रही समस्‍या दूर होगी। किसी भी रिश्‍तेदार से आज पैसों का लेन-देन न करें। संबंध खराब होने में देर नहीं लगेगी। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.