सहारनपुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। यूपी में लोकसभा चुनाव के तहत पहले फेज में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और रामपुर में वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं। सहारनपुर में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा के राघव लखनपाल और कांग्रेस के इमरान मसूद के बीच हो रहा है। वहीं, बसपा के माजिद अली सहारनपुर लोकसभा सीट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते दिख रहे हैं। इस चुनाव में वोटिंग के बीच पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा की चर्चा जोरों पर हो रही है। सहारनपुर की इस पोलिंग अधिकारी का ग्लैमरस अंदाज इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लाल सूट और आंखों पर काला चश्मा लगाए इशा जब मतदान प्रक्रिया को पूरी कराने निकलीं तो अन्य मतदान पदाधिकारी उनके साथ सेल्फी लेने लगे। यूपी के चुनाव में पिछली बार रीना द्विवेदी ने सुर्खियां बटोरी थी। इस बार सुर्खियों में आई इशा अरोड़ा के बारे में जानते हैं…
मतदान के बीच सुर्खियों में आई इशा अरोड़ा : सहारनपुर की मतदान अधिकारी इशा अरोड़ा लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच चर्चा में आ गई। पोलिंग पार्टी के साथ बूथ पर ईवीएम लेकर रवाना होती इशा की तस्वीर और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुए, वायरल होने लगे। लोग इशा अरोड़ के बारे में जानने को उत्सुक दिखने लगे।

महंगी गांव में लगी है इशा की ड्यूटी : सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई इशा अरोड़ की ड्यूटी गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है। वह जब पोलिंग सामग्री लेने पहुंची तो उनके साथ अन्य मतदान पदाधिकारी भी फोटो लेते दिखने लगे। सभी इशा के ग्लैमरस अंदाज के कायल हो गए। वहीं, इशा ने सभी वोटर्स से लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करती दिखी।
स्टेट बैंक में कार्यरत हैं इशा अरोड़ा : इशा अरोड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी महंगी गांव के पोलिंग बूथ पर प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में लगी है। वह सहारनपुर की ही रहने वाली हैं। दूसरी बार उनकी चुनावी ड्यूटी लगी है। वह चुनावी कार्य को बेहतरीन तरीके से निभाने का प्रयास करती दिखती हैं।

सोशल मीडिया पर होने वाली वायरल : सहारनपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के लिए अपने सहयोगी के साथ निकली इशा अरोड़ा का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर इशा अरोड़ा कौन हैं, इसके बारे में लोग सर्च करते दिखे। इसके अलावा चुनावी कार्य में महिलाओं को लगाए जाने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। इशा ने भी चुनावी कार्य में लगाए जाने पर खुशी जताई।