महादेव सट्टा मामले में EOW की टीम ने 5 और आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है..इसी के साथ इस पूरे मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है..महादेव सट्टा मामले में बर्खास्त आरक्षक अर्जुन सिंह यादव ने अब राज खोलने शुरू कर दिया है..EOW की रिमांड में अर्जुन सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए जानकारी के आधार पर रायपुर पुलिस ने अर्जुन सिंह के महादेव सट्टा पैनल को संभालने वाले 5 आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.आरोपियों के कब्जे से ATM कार्ड पासबुक, चेक बुक, मोबाइल, लैपटॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं…सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले है.