रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की मनमानी और बिना बताए गायब होने की आदत को छुड़वाने और सही समय पर सुचारु रूप से कार्य को धरास्थल पर क्रियान्वीत करने मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है।
अब कोई भी सरकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए बिना बताए गायब नहीं हो सकता। इसके लिए उन्हें अपनी नौकरी गवानी पड़ सकती है। मंत्रालय से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि अब कोई भी सरकारी कर्मचारी बिना बताए गायब नहीं होगा। बिना बताए गायब होने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।