रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में नारी शक्ति संगठन लगातार बैठकें कर रही हैं और महिलाओं को अपने संगठन में जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।

इसी कड़ी में नारी शक्ति संगठन ने अपना दायरा बढ़ाते हुए राजधानी रायपुर के लाभांडी क्षेत्र में और दुर्ग जिले के ग्राम ख़मतराई में सैकड़ों महिलाओं को संगठन की शक्ति से अवगत कराया।

नारी शक्ति संगठन ने लाभांडी और दुर्ग के ग्राम ख़मतराई में महिलाओं को संगठन की जानकारी दी उनको संगठन से जोडा। साथ ही महिलाओं को हर संभव उनके अधिकारो के बारे बताते हुए आत्मनिर्भर बनने पर प्रेरित किया।

नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा कि : अब छत्तीसगढ की कोई भी बहन असहाय, मजबूर, बेवस और बेरोजगार नही रहेगी। अब हर जगह हर बहन बेटीयो के साथ नारी शक्ती हमेशा ही खड़ी रहेगी।
