कुरुद। गुलशन कुमार। धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के खनन परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इस कड़ी में राजस्व तथा खनिज अम्ल द्वारा मगरलोड विकासखंड के ग्राम डाभा में निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैध दस्तावेज के बिना अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवे तथा रेत परिवहन करते एक चैन माउंटेन जप्त किया गया।
नायब तहसीलदार ज्योति सिंह गौण खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियम अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों खनिज परिवहन कर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन परिवहन भंडारण करना दंडनीय अपराध है, अतः अवैध उत्खनन परिवहन कर्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार का कृत्य करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर के निर्देश अनुसार जिले में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज हम लोग एवं राजस्व हमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा।