बालोद/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश का बालोद जिला एक ऐसा जिला है, जो किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार भी बालोद जिला फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण है बालोद जिले के कलेक्टर और उनकी कार्यशैली, जिनकी वजह से बालोद जिला विकास की नई राह गढ़ रहा है। बालोद जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अनेकों विकास कार्य संचालित किए जा रहें हैं। लगभग एक माह पहले पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार कलेक्टर गौरव कुमार सिंह जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहें हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनाने में भी इनका अहम योगदान रहा है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सप्ताह के पांचों कार्यदिवस में जनदर्शन का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में रखा जाता है, जहां दूर-दराज से लोग पहुंचकर अपनी समस्या बताते है और अधिकारियों को 3 दिवस के भीतर उक्त समस्या का निराकरण करने का निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिया गया है।

राजस्व प्रकरणों में भी आई तेजी :
बालोद जिले में कलेक्टर का पद ग्रहण करने के बाद से ही आईएएस गौरव कुमार सिंह ने राजस्व मामलों में भी अपनी रूचि दिखाई है, जिससे इन प्रकरणों को जल्दी सुलझाने में भी मदद मिली है। इसके साथ ही लोगों के आय, जाती और निवास प्रमाण पत्र बनाने में भी तेजी आई है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के कार्यशैली से प्रभावित होकर जिले की जनता भी काफी खुश नजर आ रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.