मरवाही। बारिश के मौसम में अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान वातावरण में हानिकारक बैक्टीरिया का प्रकोप काफी अधिक होता है, जो हमारे भोजन को दूषित बनाते हैं।
बताया जा रहा मरवाही में रहने वाले अशोक चंद्र को जहरीला मशरूम बाड़ी मिला था। वह घर की बाड़ी में घूम रहे थे तब उन्हें यह जंगली मशरूम नजर आया। वह मशरूम को सामान्य या खाने वाला मशरूम समझकर घर ले आए और इसकी सब्जी बनाई। उसके बाद परिवार के सभ सदस्य़ों ने मशरूम की सब्जी का सेवन किया। सब्जी खाने के बाद आधे घंटे बाद ही परिवार के सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त शुरु हो गए। परेशानी होने के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन दो साल बच्ची की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि लोगों द्वारा खाए गए मशरूम में पॉइजनिक सिम्टम्स थे। इसमें ऐसे पदार्थ थे जो जानलेवा हो सकते हैं। इसलिए बच्ची की मौत हो गई, साथ ही दो अन्य लोगों की हालत भी बहुत गंभीर है। फिलहाल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। अगर स्थित कंट्रोल में नहीं आती है, तो सभी को आगे बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।