मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। आमिर खान और करीना कपूर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह सफर तय करने के लिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह का समय लिया। वहीं, अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ के साथ रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। बॉक्स ऑफिस पर ‘रक्षा बंधन’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ दोनों के प्रदर्शन ने ट्रेड विशेषज्ञों को चौंका दिया। 8वें दिन शुरुआती रुझानों के अनुसार लाल सिंह चड्ढा ने 1.5-1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ‘लाल सिंह चड्ढा’ का कलेक्शन दिन ब दिन गिरता जा रहा है।
लाल सिंह चड्ढा को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। आमिर खान की फिल्म को नेटिजन्स के एक बड़े बहिष्कार का सामना करना पड़ा, जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के खराब प्रदर्शन का एक कारण हो सकता है। फिल्म ने 8वें दिन कलेक्शंस में 25 फीसदी की गिरावट देखी और 1.5-1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 63.2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, जो कि आमिर खान की फिल्म के लिए बहुत कम है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स थे। हिंदी रिमेक में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अपनी रिलीज से पहले ही, लाल सिंह चड्ढा ने कई विवादों के कारण सुर्खियां बटोरीं। पिछले दिनों आमिर और करीना द्वारा दिए गए बयानों पर नेटिजन्स ने फिल्म के बहिष्कार का आह्वान किया। दोनों सितारों ने प्रशंसकों से लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया और उन्हें सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए कहा।