रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में निजात अभियान के तहत नशा करने वाले और नशे का सामान बेचने और तस्करी करने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी कड़ी में राजधानी के गंज इलाके और देवेंद्र नगर इलाके में गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई है। आरोपियों द्वारा चारपाहिया वाहन में गांजे की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। पकड़े गए आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।