रायपुर/बालोद। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इन दिनों बालोद जिले के प्रवास पर है साथ ही वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर आमजनों की समस्याओं का हल निकाल रहे हैं। लेकिन उनके दौरे के बावजूद जिले में कुछ अलग घटना घटित हो रही है। गुंडरदेही विधानसभा में लगता उठ रही शिकायतों के बीच सत्ताधारी पार्टी को बड़ा झटका मिला है। गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व कांग्रेसियों ने रायपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के पीछे की वजह गुंडरदेही विधायक की कार्यशैली बताई जा रही है।

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे और जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला अपने साथियों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुएl एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला को बालोद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे ज्यादा करीबी व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। बहरहाल, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रवेश करने वाले प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ में गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू, अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, देवरी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री छक्कन साहू, जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव श्रीकांत तिवारी, अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व पार्षद गिरधर निषाद, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा महासचिव कौशल किशोर साहू, भन्डेरा बूथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार देवांगन, बूथ अध्यक्ष अधराजी राणा, पूर्व सरपंच भन्डेरा, परदेशी राम गावरे, गुंडरदेही नगरपंचायत के पूर्व पार्षद जैन कुमार भांडेकर, पूर्व सरपंच रँगकठेरा चन्द्रभान निषाद, रिटायर्ड शिक्षक गिरधर बरसेल, कुलेश्वर यादव, प्रमोद ठाकुर, होरीलाल ठाकुर सहित अन्य लोगो ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, बालोद जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रवेश पर अभिषेक शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुंडरदेही के पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, डॉ.बालमुकुंद देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, यशवंत जैन, गुंडरदेही मण्डल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, खेरथा मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, अर्जुन्दा मण्डल अध्यक्ष प्रणेश जैन, जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू, जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव, जिलापंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर, संध्या भारद्वाज, होरीलाल रावटे, मोंटी यादव,चेमन देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, विवेक वैष्णव, खपराभाट सरपंच दिनेश कुमार, सोहन कश्यप, शिव धरमगुडे, सरपंच संघ अध्यक्ष पोषण देवांगन, सरपंच संत कुमार, गुंडरदेही युवा मोर्चा के श्रीकांत वर्मा, अर्जुन्दा युवा मोर्चा देवेंद्र कुमार, गैनु विश्वकर्मा, सरजू देशमुख, राधेश्याम देवांगन, रमेश सोनवानी, दिलेश्वर भुआर्य, शुभम देशमुख, मानसिंह सार्वा, डोमार ठाकुर, महेंद्र देशमुख, जितेंद्र ठाकुर, पिंटू सोनबरसा, गणेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में गुंडरदेही विधानसभा सहित बालोद जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
अभिषेक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद की भावना और भावना के क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता को देखकर मैंने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। "कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नही रह गई है। पहले कांग्रेस में निष्ठावान कार्यक्रताओं की कद्र होती थी पद और प्रतिष्ठा कार्यकर्ताओं के योग्यता और पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर मिलता था। परन्तु अब कांग्रेस का ना ही कोई विचार है ना कोई सिद्धान्त। कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा हो रही है। कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जाएगा वैसे-वैसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आने लगेगाl"
सूत्रों की माने तो यह मामला कहीं न कहीं गुंडरदेही विधायक की निष्क्रिय कार्यशैली की तरफ इशारा कर रही है। गुंडरदेही विधानसभा से लगातार आ रही शिकायतें भी सत्ताधारी पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग एक साल ही रह गया है।