मुख्यमंत्री बघेल को काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे भाजपाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट, गुरुर थाने में किया नजरबंद
बालोद/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के मुखिया सीएम बघेल इन दिनों बालोद जिले के प्रवास पर हैं। बालोद जिले के विभिन्न विकासखंडों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भरसक प्रयास भी कर रहें हैं। इस दौरान सीएम बघेल की सुरक्षा इंतजाम भी तगड़ी है, साथ ही उनके सुरक्षा से जुड़ी हुई हर एक चीज़ का बखूबी ध्यान भी रखा जा रहा है। इस बार बालोद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा की कमान पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार यादव के हांथों में हैं। इसी क्रम में राजनीतिक कारणों से बालोद जिले के भाजपाई सीएम बघेल को रैली के दौरान काला झंडा दिखाने के प्रयास में जुटे हुए थे। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सीएम बघेल को काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे भाजपाईयों को गिरफ्तार किया और उन्हें गुरुर थाने में नजरबंद किया।
भाजपा युवा नेता अकबर तिगाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा दिए गए अनेको आश्वासन फेल हो रहें हैं। सत्ताधारी सरकार सत्ता के नशे में चूर नजर आ रही है और अपने दिए गए आश्वासनों पर खरा नहीं उतर रही है।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नेताओं में भाजपा जिला मंत्री शरद ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, कमलेश सोनी, संजय साहू, एकांत पवार, संदीप साहू, संदीप सिन्हा, गजेंद्र यादव, अकबर तिगाला, दानेश्वर मिश्रा, पार्थ साहू, जागेश्वर ढीमर, राहुल साहू, कमल बजाज, कुलदीप यादव, संजय जांगड़े, भूपेंद्र सिन्हा, धनंजय साहू, बृजेश साहू के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।