नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। अक्टूबर में छुट्टियों का मौसम शुरू होने के साथ, इस महीने में 21 बैंक अवकाश रहेंगे। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई है और दिशानिर्देशों के अनुसार, विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। बता दें, क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं। इसलिए ग्राहकों को कामकाज के लिए अपने संबंधित शाखाओं में जाने से पहले छुट्टियों की सूची देख लेनी चाहिए। सूची में दी गई कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्य विशेष के लिए हैं। अक्टूबर के महीने में 21 बैंक अवकाश हैं और पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से शुरू होगी। दुर्गा पूजा और दशहरा या विजयदशमी की छुट्टी 5 अक्टूबर, 2022 को रहेगी। दिवाली 24 अक्टूबर को है, और इस दिन भी बैंकों में अवकाश रहेगा। यहां पर आपके लिए बैंक हॉलिडे की कंप्लीट लिस्ट दी गई है। लेकिन इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि ये छुट्टियां इस बात पर निर्भर करती हैं कि कौन सा त्योहार या सामाजिक दिवस कहां मनाया जाता है। कई त्योहार कुछ राज्यों में नहीं मनाए जाते हैं। जिससे उस दिन दूसरे राज्य में जहां नहीं मनाया जाता है, वहां पर छुट्टी न हो।

अक्टूबर में बैंक अवकाश की सूची :
1 अक्टूबर – बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती अवकाश
3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं)
7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं)
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
16 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर – भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा
30 अक्टूबर – रविवार
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा

गौरतलब है कि बैंकों में 21 दिनों का अवकाश रहने वाला है। लेकिन ग्राहकों को इसके लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक भौतिक रूप से बैंक से नकद जमा और निकासी नहीं कर सकेंगे। बाकी इंटरनेट सेवाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के उठाया जा सकता है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.