रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। समुद्र के पार एक अलग ही दुनिया नजर आती है, लेकिन इसके किनारे का नजारा भी बेहद शानदार होता है। भारत में कई ऐसे बीच हैं, जो सिर्फ अपनी ब्यूटी के लिए जाने जाते हैं। यहां हम आपको तस्वीरों में सफेद रेत वाले बीच दिखाने जा रहे हैं।

पालोलेम बीच : भारत के खूबसूरत बीच में शामिल ये जगह साउथ गोवा के कैनाकोना पर स्थित है। अगर आप बीच पर भीड़ पसंद नहीं करते हैं और शांत माहौल में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

वरकला बीच, केरल : ये बीच केरल के जिले तिरुवंनंतपुरम में मौजूद है। सफेद रेत के लिए मशहूर इस बीच पर आपको आयुर्वेदिक तरीके से की जाने वाली मसाज की फैसिलिटी भी मिल जाएगी। इसकी नेचुरल ब्यूटी टूरिस्ट को यहां फिर आने के लिए मजबूर करती है।

गणपति पुले : ये बीच महाराष्ट्र में मौजूद है, जिसे गणपति पुले शहर के रूप में भी जाना जाता है। इस बीच का संबंध भगवान गणेश से माना जाता है और गणपति विसर्जन के लिए यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सफेद रेत से घिरा ये बीच किसी नेचुरल ब्यूटी से कम नहीं है।

मालपे : सफेद रेत वाला ये बीच कर्नाटक के उदुपी इलाक में स्थित है। ये बीच एक फिशिंग हार्बर के रूप में जाना जाता है। यहां आप टेस्टी सी फूड्स और सी वॉक का मजा ले सकते हैं। आप बीच ट्रैवल की सोच रहे हैं, तो आपको मालपे की ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.