कुरूद/धमतरी। गुलशन कुमार। ग्राम परखंदा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल संकल्प सभा का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेई, एवं गांधी जी के चलचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सोसायटी अध्यक्ष चैनसिंह साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि परखंदा मोहित साहू ने किया, पश्चात कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी जनभागीदारी अध्यक्ष कुरूद कॉलेज, टिकेश साहू (सरपंच नवागांव) ने बैठक में उपस्थित जनों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राह में ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। हमारे जवानों की वीरता से सीमाएँ सुरक्षित है और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के मंत्र ने देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

श्री साहू ने सभी स्तर के कार्यों में हुए सुधार कार्यों का वर्णन करते हुए कहा मोदी जी ने आर्थिक सुधार, GST (वस्तु एवं सेवा कर): एक देश, एक कर प्रणाली लागू करके व्यापार में पारदर्शिता और सरलता लाई गई।

जनधन योजना: करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले, जिससे वित्तीय समावेशन हुआ। बुनियादी ढाँचे का विकास,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और भारतमाला योजना के तहत लाखों किलोमीटर सड़कें बनीं।
उड़ान योजना: छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा गया। किसान हितैषी कदम पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों को ₹6,000 सालाना की सहायता।
ई-नाम पोर्टल: कृषि उत्पादों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री की सुविधा।
स्वच्छता और स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत अभियान: 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण।
आयुष्मान भारत योजना: 50 करोड़ से अधिक लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा।
गरीब कल्याण प्रधानमंत्री आवास योजना: गरीबों को पक्का मकान देने की दिशा में लाखों घर बने।
उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले।
डिजिटल भारत, डिजिटल इंडिया मिशन: सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया।
स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया: युवाओं को रोजगार और नवाचार के अवसर।
राष्ट्रीय सुरक्षा , सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक: आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश।
आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र: स्वदेशी रक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा। अंतरराष्ट्रीय छवि,मोदी जी ने भारत को वैश्विक मंचों पर सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया। G20 की अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, और योग का वैश्विक प्रचार।
उक्त कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष चंपू निर्मलकर, लखन कश्यप, टेकराम साहू, वरिष्ठजन गिरेंद्र साहू, मुन्ना निषाद, मिलन निषाद, पड़ा साहू, मोहन साहू, दीवान निषाद,नरोत्तम साहू, मुकेश साहू, झम्मन लाल, भारत निषद, संतोष निषाद, संजय, देवेंद्र, सांवत, शत्रुघ्न, युवराज, पन्ना सोनकर सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।