धरती की गहराईयों से आई दहशत की एक ऐसी लहर… जिसने न सिर्फ रूस को, बल्कि जापान से लेकर हवाई तक के समुद्री किनारों को हिला दिया…रूस के पूर्वी तट कामचटका प्रायद्वीप के पास आया रिक्टर स्केल पर 8.8 तीव्रता का भूकंप… और इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी ने दहशत फैला दी…रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में अलर्ट जारी कर दिया गया है… समुद्री तटों के पास रहने वाले लोगों को ऊंचाई पर जाने के निर्देश दिए गए हैं…रूस के कुरिल आइलैंड में कुछ जगहों पर सुनामी की लहरें देखी गई हैं… अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अलर्ट पूरी तरह एक्टिव है…लोग घर छोड़कर ऊंची जगहों की तरफ जा रहे हैं… प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आपदा राहत टीमें एक्टिवेट कर दी गई हैं…

- रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप
- जापान, गुआम, हवाई, अलास्का में सुनामी अलर्ट
- लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह
- कुरिल आइलैंड में उठीं सुनामी की लहरें
- भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं
स्थान: कामचटका प्रायद्वीप, रूस
✔ भूकंप की तीव्रता: 8.8
✔ प्रभावित क्षेत्र: रूस, जापान, गुआम, हवाई, अलास्का
✔ चेतावनी: सुनामी अलर्ट जारी
✔ स्थिति: लोग सुरक्षित स्थानों की ओर
✔ राहत कार्य: प्रशासन अलर्ट मोड पर
✔ हताहत: अब तक कोई सूचना नहीं