Oplus_131072
Oplus_131072


दुर्ग, कुणाल सिंह ठाकुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसे में रेलवे विभाग के टेक्नीशियन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है मृतक रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के मुताबिक अजय कुमार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की प्रथम पाली में ड्यूटी लगे हुए थे। इसी दौरान रायपुर एंड की ओर से एक खाली मालगाड़ी दुर्ग स्टेशन से होकर गुजर रही थी। किसी अज्ञात कारण से अजय कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसा दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.