रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ विवादों में है। ये फिल्म चोल राजा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ये बहस शुरू हो गई थी कि क्या ‘चोल एक हिंदू राजा थे?’ शुक्रवार को पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह भी ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ को लेकर इस बहस में शामिल हो गए। करण सिंह ने इसके लिए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है और कहा है कि चोल राजाओं ने देश के सबसे भव्य शिव मंदिरों में से एक का निर्माण कराया है। चोल शैव थे, हिंदू नहीं।

चोल राजाओं ने कराया था भव्य शिव मंदिर का निर्माण – डॉ. करण सिंह :
करण सिंह ने तर्क देते हुए कहा कि, ‘भगवान शिव प्राचीन हिंदू देवता थे, जो श्रीनगर से रामेश्वरम तक हजारों शताब्दियों तक लाखों लोगों के लिए भक्ति का केंद्र थे। चोल राजाओं ने देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक का निर्माण करवाया था। इन मंदिरों की वास्तुकला चमत्कारिक है।’

करण सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में ये कहा है कि, ‘ये कहना कि वो शैव थे, हिंदू नहीं, ये ठीक उसी तरह से है जैसे कोई कैथोलिक है, लेकिन ईसाई नहीं है। ये शब्दों का जिम्नास्टिक एक तरह से हमारे महान धर्म को बदनाम और भ्रमित करने वाले हैं, जो कि किसी भी तरह से स्वीकार करने लायक नहीं हैं।’ करण सिंह ने आगे कहा कि, ‘हो सकता है कि हिंदू शब्द बाद में हो, लेकिन शिव और विष्णु, हनुमान और गणेश, महालक्ष्मी और महाकाली, सभी हजारों शताब्दियों से जिसे हम सनातन धर्म कहते हैं, उसका हिस्सा रहे हैं। हम फिर से शैववाद, वैष्णववाद और शक्तिवाद के बीच एक खाई बनाने की कोशिश नहीं करते हैं, जो कि महान हिंदू धर्म की तीन मुख्य धाराएं है, जिनके दुनिया भर में एक अरब फॉलोअर्स हैं।’

वेत्रिमालन ने किया था राजा राजा चोल के हिंदू न होने का दावा :
‘पोन्नियिन सेलवन 1’ के रिलीज के एक दिन बाद ही, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म निर्माता वेत्रिमालन ने राजा राजा चोल के हिंदू नहीं होने का दावा करते हुए विवाद को खड़ा कर दिया था। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘वो पहले ही तिरुवल्लुवर का भगवाकरण करने की कोशिश कर चुके हैं। हमें इसकी अनुमति कभी नहीं देनी चाहिए। तमिलनाडु बाहरी ताकतों का विरोध करते हुए एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बना हुआ है।’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला। इस फिल्म में एश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन, जयराम रवि और शोभिता धूलिपाला जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.