राजनांदगांव, the media point। गौवंश तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव के द्वारा पशु तस्करी/परिवहन पर कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। अति पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में पशु तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

इसी क्रम मे 03/02/2026 को रात्रि गस्त पर सउनि0 चौतूराम आर्य, आरक्षक 120 बिसराम वर्मा, आर0 1720 आशाराम ध्रुव मय अधिग्रहित वाहन के रवाना हुऐ थे। इसी दौरान जरिये मोबाइल मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की बोलेरो पीकप वाहन में गौवंश को ठुसठुस कर भरकर बिना चारा पानी के कत्लखाना ले जाने हेतु ग्राम पहलवान चारभाठा से ग्राम कुल्हाडी की ओर जा रहे है कि, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में ग्राम कुल्हाडी भोजराज भंडारी के घर के पास गुडरदेही रोड पास घेराबंदी कर आरोपियो को पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से कुल 09 नग कृषि उपयोगी मवेशी, जिसमें 08 नग जीवित अवस्था एवं 01 नग मृत अवस्था मे बरामद कर धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण धिनियम 2004 की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11, बीएनएस की धारा 325, मो0व्ही0 एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्यवाही किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया गौ वंश को मिस्प्री महाराष्ट्र ले जा रहे थे, जहां से इनको हैदराबाद कत्लखाना ले जाया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियो का नाम व पतारू- 1-डोमेन्द्र वाल्दे पिता बिटठल बोलकू वाल्दे, उम्र 37 साल, 2- टोमेन्द्र केशु मेश्राम पिता तुलसी राम मेश्राम, उम्र 21 साल, 3- परमानंद सलामे पिता देव सिंग सलामे, उम्र 22 साल, तीनो निवासी मिस्प्री थाना चिचगढ, जिला गोंदिया, (महाराष्ट्र) 4- प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश साहू पिता गुहाराम साहू, उम्र 24 साल, 5 -जानुक राम हल्बा पिता तुलसीराम, उम्र 56 साल, दोनो निवासी चारभाठा थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.