महासमुंद, द मीडिया पॉइंट। थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी में दबे पांव चल रही थी अवैध महुआ शराब बनाने का काम। मुखबीर की सूचना पर दिनांक 06.2.2026 की सुबह चार बजे महासमुद पुलिस की टीम ने किया कमार डेरा ग्राम बनसिवनी में रेड की कार्यवाही। घटना स्थल पर मिला 247 लीटर कच्चा महुआ शराब को किया गया जप्त, साथ ही घटना स्थल पर मौजुद लगभग 600 किलो ग्राम महुआ लाहन पाश को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध शराब को बनाने में प्रयुक्त गैस टंकी, चुल्हा, बर्तन व अन्य सामग्रियों को किया गया जप्त। उक्त घटना शामिल सात आरोपियो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है कार्यवाही।

जप्त सामग्री- (01) 247 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 49400 रूपये लगभग। (02) 600 किलोग्राम लहान पाश कीमती 60000 रूपये। (03) शराब बनाने वाले उपकरण गैंस टंकी चुल्हा व बर्तन जप्त कीमती लगभग 35000 रूपयें। कुल जप्ती कीमती 84400 रुपए ।

गिरफतार आरोपी का नाम- 1 चितेश्वर महेश्वरी पिता बैद्यनाथ महेश्वरी उम्र 42 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।

2 सुकलाल कवंर पिता बारू कमार उम्र 38 साल निवासी कमारडेरा बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।

3 कन्हैया बंजारे पिता सेवाराम बंजारे उम्र 49 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।

4 राजेश माण्डले पिता जगमोहन माण्डले उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं 08 बनसिवनी थााना व जिला महासमुन्द।

5 नेतराम कमार पिता पररू राम उम्र 28 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।

6 पोखन टण्डन पिता कुंजलाल टण्डन उम्र 25 साल वार्ड नं 08 बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।

7 तोष कुुमार पिता बलदेव प्रसाद उम्र 35 साल निवासी बनसिवनी थाना व जिला महासमुन्द।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.