
मुंगेली, द मीडिया पॉइंट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 23 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय रामगढ़ में पंजीकृत पोस्ट, स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालयीन समय में अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।
