
कोरबा, द मीडिया पॉइंट। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42 वर्ष) उसे लकड़ी बीनने का बहाना बनाकर पास की झाड़ियों की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की।घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले को लेकर एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर अपराध को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पहले से परिचय था और आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना भी था।
