
बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी। जिला बेमेतरा, चौकी कंडरका पुलिस टीम की कार्यवाही l आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 87 पौवा देशी मसाला शराब जप्त।
आरोपी रामकुमार पारधी पिता शत्रुहन पारधी उम्र 26 वर्ष, निवासी बोरसी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 87 पौवा शोले देशी मसाला शराब (33,660ml) किमती 8,700/- रूपये एवं शराब बिक्री का 890/- रूपए को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
