
दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 20.02.2026 को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चिन्हित ग्रे एवं ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से स्पीड गन एवं कैमरा उपकरण द्वारा वाहनों की गति की निगरानी की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 112/183(1A) के तहत कुल 52 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई।
जो वाहन चालक मौके पर नहीं रुके, उनके विरुद्ध ई-चालान जारी कर वैधानिक कार्यवाही की गई।सराहनीय कार्य :उक्त कार्यवाही में यातायात प्रभारी के निर्देशन में इंटरसेप्टर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया गया।दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, रैश ड्राइविंग से बचें एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
