Oplus_131072
Oplus_131072

बालको, द मीडिया पॉइंट। बालको थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान फुलजेन तिर्की के रूप में हुई है, जो अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में रहकर काम करता था। वह हाल ही में अपने गृह ग्राम मुड़धुवा लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसका अपनी पत्नी गीता तिर्की (36 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने पत्नी पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पति को तत्काल हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा चरित्र शंका के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.