राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण एवं होली पर्व के दौरान काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधिक लोगो की गतिविधियों पर नजर रखकर कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 03.03.2026 को ग्राम पेंड्री में राजू साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर मोहल्ले में घुम रहा था और लोगो को डरा धमका रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को उससे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कारित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.