अंबिकापुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित बहेरापारा में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा और उनके 22 वर्षीय पुत्र प्रभात उर्फ लेदा के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात करीब 11 बजे प्रभात नशे की हालत में घर पहुंचा। देर रात आने और शराब सेवन को लेकर पिता ने उसे फटकार लगाई। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अपने कमरे में गया और कुछ देर बाद धारदार हथियार लेकर बाहर आया।आरोप है कि उसने अपने पिता पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को घर के पास बनी पानी की टंकी में डाल दिया। घटना के बाद आरोपी अपने कमरे में चला गया।

सूचना मिलते ही मणिपुर थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे हिरासत में लिया। कमरे से खाने-पीने के सामान के अवशेष भी मिले।पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि घटना “गलती से” हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी रिंग रोड स्थित एक पोल्ट्री दुकान में काम करता है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.