नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। साल का 10वां महीना यानी अक्टूबर खत्म होने वाला है, साथ ही नवंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। नवंबर महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको नवंबर माह में बैंक में पड़ने वाली छुट्टी (Bank Holiday in November) के बारे जरूर पता कर लेना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2022 (Bank Holidays In November 2022) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) लोगों की सुविधा के लिए हर महीने बैंक हॉलिडे (Bank Holiday List) की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट को आप केंद्रीय बैंक RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर आपको बैंक में जरूरी काम करना है, तो आप इसे 1 दिन पहले ही निपटा लें। साथ ही आप नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।

तीन कैटेगरी में बांटी गई छुट्टियां :
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। (Bank Holidays In November 2022) इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं। राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। बता दें कि कई बार लोगों को महीने में किस-किस दिन बैंक बंद है, इस बात की जानकारी नहीं रहती है। इस जानकारी के अभाव में वह बैंक पहुंच जाते हैं और उनके जरूरी काम अटक जाते हैं। ऐसे में आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो जान लें कि नवंबर महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

नवंबर माह में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक :
1 नवंबर 2022 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद।
6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल,कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद।
12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 – सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद।
26 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.