बेगूसराय/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। बिहार के बेगूसराय में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए एक शख्स को गांव के लोगों ने पकड़ा और मंदिर में जबरन उसकी शादी करा दी। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों इस शादी से मना करते रहे मगर ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी और उनकी शादी करा दी।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी गांव का यह मामला है। कहा जा रहा है कि 6 माह के अंदर लड़की की यह तीसरी शादी है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन आरती कुमारी (20) बेगूसराय मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की रहने वाली है। उसकी पहली शादी वीरपुर थाना क्षेत्र के टांरी गांव में एक शख्स से हुई थी। मगर शादी किसी वजह से अधिक दिन नहीं चली तो रिश्तेदारों ने उसकी दूसरी शादी गांव के नीतीश कुमार नाम के शख्स से करा दी। इसके चलते आरती के सिलसिले नीतीश के दोस्त सिंटू से हो गए। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। वही इसके चलते रविवार रात दोनों को मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और पकड़कर गांव के मंदिर में जबरन करा दी और दोनों वहां से चले गए। दोनों के घरवाले इनकी खोज में लगे हैं, मगर अब तक इनका कुछ पता नहीं चल पाया है।