रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। आज का राशिफल 8 मार्च दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि में हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु एक-दूसरे से केंद्र में होकर गजकेसरी योग बनाएंगे। साथ ही होली के मौके पर आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इन सभी संयोगों के बीच आज कई राजयोग भी प्रभाव में रहेंगे जिससे आज का दिन कर्क सिंह सहित कई राशियों के लिए आनंददायक रहेगा।

मेष राशि: जोखिम वाले कार्य करने से बचें :
मेष राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज घरवालों और मित्रों के साथ होली का आनंद लेंगे। होली के मौके पर किसी भी तरह के जोखिम वाले कार्य करने से बचें और वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समझने का अच्छा समय है। माता-पिता बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी रिश्तेदार की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। होले के मौके पर पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। इष्टदेव को गुलाल लगाएं और पीपल की पूजा करें।

वृषभ राशि: राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी :
वृषभ राशि वाले आज होली का आनंद लेंगे लेकिन व्यापार में नए सौदे के लिए प्रयासरत भी रहेंगे। मौसम में बदलाव की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। योग्यता में वृद्धि के कारण रोजगार के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। होली के अवसर पर राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। शाम का समय होली के मौके पर पूरा परिवार एक जगह होगा और घर के बड़े सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें।

मिथुन राशि: खास व्यंजन का आनंद लेंगे :
मिथुन राशि वाले आज होली पर दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी आज भविष्य की रणनीति बनाने में सफल रहेंगे, उन्हें हर तरह का सहयोग भी मिल रहा है। आज भाई-बहनों के साथ आपका समय सुखद बीतेगा और होली पर खास व्यंजन का आनंद भी लेंगे। यदि आपका कोई काम अटका हुआ था तो होली बाद पूरा करेंगे। शाम के समय किसी समारोह में जा सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और चरणों में गुलाल लगाएं।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा :
कर्क राशि वाले आज होली के मौके पर प्रसन्न रहेंगे और पूरे परिवार के साथ होली के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। भाइयों की मदद से अच्छा लाभ होगा और साथ मिलकर किसी विशेष निवेश को लेकर चर्चा भी करेंगे। विद्यार्थियों की परीक्षा की दिशा में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। होली के मौके पर किसी भी वाद-विवाद से उचित दूरी बनाकर रखें। शाम का समय किसी देवी-देवता के दर्शन में बीतेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और गुलाल लगाएं।

सिंह राशि: स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें :
सिंह राशि वाले आज होली पर घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मित्रों और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं, जो सुखद और लाभदायक रहेगा। विदेश से व्यापार करने वालों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और प्रभाव और वैभव में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवादों से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें अन्यथा जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 21 गांठ दूर्वा की अर्पित करें।

कन्या राशि: अनैतिक कार्यों से दूर रहें :
कन्या राशि वाले होली के मौके पर मित्रों और प्रियजनों को रंग लगाकर शुभकामनाएं देंगे। साथ ही काफी दिनों बाद खास लोगों से मुलाकात भी होगी। जीवन में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपके हर सुख-दुख में साथ देंगे लेकिन किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आज के दिन आपको अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मित्रों के साथ आप खुशी-खुशी खर्च भी करेंगे। बाहर का खाना खाने में संयम बरतें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में साझेदारी से आज सम्मान मिलेगा। होली के मौके पर पूरा परिवार एक साथ होगा, इस वजह से किसी संवेदनशील मुद्दे पर परिजनों से चर्चा करेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों को गुलाल लगाएं और आशीर्वाद लें।

तुला राशि: होली का आनंद लेंगे :
तुला राशि वालों की आज होली के मौके पर किसी अजनबी से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। पूरे परिवार और प्रियजनों के साथ होली का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति लड़खड़ा सकती है। लव लाइफ में आज कुछ तनाव रह सकता है। यदि संतान से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। होली के मौके पर दान करें और गणेश पूजा करें।

वृश्चिक राशि: मित्रों से मुलाकात होगी :
वृश्चिक राशि वाले आज परिवार के साथ होली का आनंद लेंगे। बहुत दिनों बाद होली पर मित्रों से मुलाकात होगी और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। हालांकि आपको फिजूलखर्ची पर काबू रखना होगा। व्यापार में वृद्धि के लिए आपके पिता का सहयोग मददगार साबित होगा। मित्रों व परिजनों के साथ किसी होली मिलन समारोह में जा सकते हैं। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। होली बाद परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और बुध के बीज मंत्र का जप करें।

धनु राशि: खुद को साबित करने में सफल होंगे :
धनु राशि वाले माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, इस वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और होली का आनंद भी लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज खुद को साबित करने में सफल होंगे। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा अन्यथा सेहत बिगड़ सकती आर्थिक दिशा से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ किसी जमीन जायदाद में निवेश की योजना बनाएंगे। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज की शाम अच्छे से बीतेगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। होली के मौके पर भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

मकर राशि: मनोरंजन के अवसर मिलेंगे :
मकर राशि वाले आज परिजनों के साथ होली का आनंद लेंगे और गुलाल लगाकर घर के बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। आपके पारिवारिक दायित्व आज पूरे होंगे, लेकिन कार्यों की संख्या भी बढ़ेगी। होली पर मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी भी परास्त होंगे। किसी व्यावसायिक योजना को आज बल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जो आज कार्य कर रहे हैं उनको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शाम का समय अकेले रहना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। नरसिंह स्त्रोत का पाठ करें और गुलाल लगाएं।

कुंभ राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें :
कुंभ राशि वाले आज होली के मौके पर प्रसन्न रहेंगे और खास लोगों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं भी देंगे। भाई-बहनों से आज संबंध सुधरेंगे और एक दूसरे को उपहार भी देंगे। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। मित्रों के साथ किसी भी अनैतिक कार्यों से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको किसी भी तरह के झगड़े और वाद-विवाद से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात पर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मीन राशि: बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे :
मीन राशि वाले होली के मौके पर प्रियजनों और मित्रों के साथ रहना पसंद करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे और किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे। हालांकि होली के रंग और पानी से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और साथ मिलकर होली का आनंद लेंगे। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही थीं, आज उनसे छुटकारा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में होली बाद यात्रा भी करनी पड़ सकती है। शाम का समय परिवार के साथ बातचीत करते हुए व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। होली के दिन पास के मंदिर में देवी-देवताओं को गुलाल लगाएं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.