लखनऊ/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस ने तीन ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को झांसा देकर उन्हें हिंदू से ईसाई बनाने वाले थे। मामला सराई अकील थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इन तीन लोगों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सूचना देने वाले ने बताया था कि गोविंद पांडेय, गुलबदन और अभिषेक कुमार पासी नामक तीन लोग अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के सदस्यों को ये कहकर अपने यहां बुला रहे थे कि वे उनकी बिमारियों को चमत्कार के जरिए ठीक कर देंगे। लेकिन उनका असल मकसद था लोगों को हिंदू से ईसाई बनाना। तीनों ने लोगों से कहा कि आपको अगर अपनी बिमारियां जड़ से भगानी हैं तो हर सोमवार हमारे पास आना होगा। हम कुछ चमत्कार करेंगे और आपकी बिमारियां जड़ से दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही आपके जीवन की बाकी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

400 लोगों को जबरन बनाया जा रहा था हिंदू से ईसाई :
इससे पहले मेरठ से भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां मंगतपुरम बस्ती के करीब 400 लोग SSP ऑफिस पहुंचे। शिकायत थी कि उन्हें जबरन हिंदू से ईसाई बनने को मजबूर किया जा रहा है। आरोप था कि कुछ क्रिश्चियन लोगों ने लॉकडाउन में बस्ती वालों की मदद की। अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। उन्हें पूजा करने और मंदिर जाने से मना किया जा रहा है। कई घरों से हिंदू देवी-देवताओं की फोटो हटवा दी। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.