रायपुर। द मीडिया पॉइंट। सावन के महीने में चटपटे और चटाखेदार भोजन का मज़ा ही अलग है। इस मौसम में लगभग सभी घरों में कुछ न कुछ विशेष पकवान बनते रहते हैं। इस भोजन बनाने की कला को थोड़ा पंख लगाने न्यूट्रीकेयर विशेष आयोजन कर रहा है। न्यूट्रीकेयर द्वारा 16 जुलाई को ऑनलाइन हेल्थी ग्रीन रेसिपी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आप नमकीन और मीठी हेल्थी ग्रीन रेसिपी भेज सकते हैं। रेसिपी लघु विडियो या रेसिपी बनाते हुए चित्र और रेसिपी आपको भेजना होगा। बता दें, विजेता को ऑनलाइन आकर्षक उपहार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस आयोजन की विस्तृत जानकारी के लिए आहार विशेषज्ञ डॉ. सारिका श्रीवास्तव से 9179518423 में आप सम्पर्क भी कर सकते हैं।