गिरिडीह/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। झारखंड का गिरिडीह जिला, एक महिला के साथ हुई हैवानियत से सुर्खियों में है। चार दरिंदों ने उसके साथ जो किया, उससे अबरख और कोयला जैसे खनिजों के लिए प्रसिद्ध गिरिडीह शर्मसार हो गया। महिला के कपड़ों को फाड़ दिया गया। फिर उसे निर्वस्त्र कर एक पेड़ में बांध दिया गया। दरिंदे रात भर उसे पीटते रहे। वह चिखती-चिल्लाती रही, पर उन्हें रहम नहीं आया। आखिर महिला ने ऐसा क्या किया था कि उस पर ऐसा जुल्मो सितम ढाया गया? आइए जानते हैं इस खबर में…..

घटना सरिया थाना क्षेत्र की है। पीड़त महिला दलित समुदाय से है। महिला के साथ यह हैवानियत चार लोगों ने मिलकर किया है। आरोपियों में २ महिलाएं भी हैं। हालांकि, पुलिस ने आरोपी विकास, श्रवण सोनार, रेखा देवी और मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चारों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने अपराध को कबूल कर लिया है। चारों आरोपी एक ही परिवार के हैं।

आरोपियों ने पुलिस को बताया…
आरोप है कि इस शर्मनाक घटना को अवैध संबंध के कारण अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि (पीड़िता) महिला का उनके घर के श्रवण सोनार से अवैध अवैध संबंध था। श्रवण की शादी अभी नहीं हुई थी। महिला को कई बार चेताया गया कि वह श्रवण से दूर रहे। हालांकि, फिर भी वह नहीं मान रही थी। वह छिप-छिप कर श्रवण से मिला करती थी।

साजिश के तहत पीड़िता को बुलाया :
पुलिस के मुताबिक,अवैध संबंध के कारण आवेश में आकर श्रवण के पिता विकास सोनार और उसकी दोनों पत्नियां रेखा देवी और मुन्नी देवी ने पहले श्रवण को साजिश के तहत बुधवार की रात दलित महिला के घर भेजा। फिर उसे झांसे में लेकर गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर बुलवाया। यहां पहले से विकास सोनार और उसकी दोनों पत्नियां रेखा देवी और मुन्नी देवी मौजूद थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस :
इसके बाद दोनों महिलाओं ने पीड़िता की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच, पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसी की साड़ी की मदद से उसे पेड़ से बांध दिया। आरोपियों ने घंटों महिला के साथ बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई की। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि अवैध संबंध का आरोप लगा आरोपियों ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सुबह लोगों ने महिला को नग्न हालत में पेड़ से बंधा देख मामले की जानकारी सरिया थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को कपड़े पहना कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस के बयान के आधार पर सरिया थाने में एसटी-एससी एक्ट समेत अलग-अलग गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.