रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के लिए खर्चीला रहेगा जबकि तुला राशि वालों को लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करने से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि वाले सेहत और खर्च का ध्यान रखें :
आज मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा और बाहर का खाना खाने से बचना होगा, अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे इसलिए इनको सतर्क रहना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज अपने काम में आप सजग रहें और अपनी आंखें और कान खोलकर कार्य करें। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

​वृषभ राशि के लिए शुभ लाभदायक रहेगा दिन :
सितारे कहते हैं कि आज वृषभ राशि वालों को सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर आज कोई आपसे भला-बुरा कहता है तो उस पर बहुत ध्यान न दें और अपनी खुशी में खुश रहने का प्रयास करें और सकारात्मक रहें। बिजनस करने वाले जातकों को आज लाभ की राह में कुछ रुकावट आ सकती हैं, लेकिन किसी मित्र की मदद से लाभ का मार्ग खुलेगा। अगर आप बिजनस के लिए किसी से कोई सुझाव लेने की सोच रहे हैं तो किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सभी पक्षों की जांच करके ही कोई फैसला लें।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​मिथुन राशि वालों को वाद विवाद से बचना चाहिए :
मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि सितंबर महीने का पहला दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने की कोशिश करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए कार्यों में सतर्कता और गंभीरता बनाए रखें। आपके आस-पड़ोस में आपका किसी से कोई विवाद है तो आप उनसे बचकर रहें और विवाद वाली स्थिति को टालें। आपको उससे बचना होगा, नहीं तो मामला कानूनी हो सकता है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे, जिससे आपको फायदा भी होगा।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

​कर्क राशि वाले मेहनत का लाभ पाएंगे :
यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज परिवार के सदस्यों की मदद से सुलझ जाएगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो उसे भाग्य के भरोसे न छोड़ें। लाभ पाने के लिए आज आपको काफी परिश्रम करना होगा और साझेदारों से तालमेल बनाकर रखना होगा। शाम के समय आज आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

​सिंह राशि वाले आज निवेश से बचें :
आज आप जो भी काम करेंगे, मेहनत और ईमानदारी से करेंगे और उसका लाभ भी आपको जरूर मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसे हो सके तो आज के लिए टाल दें, नहीं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसमें आपके परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर चर्चा हो सकती है। सलाह है कि क्रोध से बचें नहीं तो किसी से आपका आज विवाद भी सकता है।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

​कन्या राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी :
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आपके जीवन की दिशा एक नया मोड़ लेगी। अगर आप आज किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा :
तुला राशि के जातकों के लिए आज सितंबर महीने का पहला दिन आनंददायक रहेगा। आज शाम के समय आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिसे सुनकर प्रसन्न होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खोई हुई चीज मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को जल अर्घ्य दें।

​वृश्चिक राशि वाले आज व्यस्त रहेंगे :
आज आपको बहुत कम मेहनत करने पर भी लाभ और सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप पारिवारिक जीवन के लिए भी समय निकालने की कोशिश करें नहीं तो परिवार में जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज लव लाइफ में आपका प्रेमी के साथ रोमांचक पल बीतेगा और आप उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। बड़े भाई से आपको सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण काम आपका बन जाएगा।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। आज गुड़ और चना दाल गाय को खिलाएं अथवा इसका दान करें।

​धनु राशि वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा :
राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले आज बड़ी सफलता पा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम भी आज बनेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों की ओर आपका रुझान हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आज धन भी खर्च करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग और सानिध्य मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन से लाभ उठाएंगे। सायंकाल का समय: आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​मकर राशि में आज खर्च का योग बना हुआ है :
यदि आपके घर में कुछ छोटे-मोटे घरेलू विवाद चल रहे थे, तो वे आज फिर सिर उठा सकते हैं। इससे आप थोड़े परेशान होंगे, लेकिन आप इससे जल्दी ही निपट लेंगे। परिवार के सदस्यों को आज किसी कारण से चिंता हो सकती है, जिससे वे भ्रमित रहेंगे। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी और उस पर कुछ धन भी खर्च होगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च करेंगे।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा :
नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास करने वाले जातकों को आज सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज मन आनंदित होगा लेकिन कुछ अटके काम की वजह से मानसिक दबाव भी रह सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि मन अस्थिर होगा। ऐसे में मन के भटकाव की वजह से नुकसान हो सकता है। आज आपको कोई लाभ या सफलता मिल सकती है, जिसके चलते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि वाले आज परिवार में खुशी और लाभ पाएंगे :
घर परिवार के मामले में आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलमय रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और सद्भवा बना रहेगा। आपको आज परिवार में पिता और घर के वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से संपर्क हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेम और सहयोग बनेगा। इन्हें आज घुटने और पैरों में तकलीफ हो सकती है। वैसे कुल मिलाकर इनकी सेहत अच्छी रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
मीन राशि वालों को शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए और राखी बांधे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.