बेतिया/रायपुर। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चनपटिया के पकड़िया छठ घाट के समीप हुई है। छठ पर उगते सूर्य को सोमवार को अर्घ्य दिया जा रहा था। इस दौरान बैलून में हवा भरने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटते ही हड़कंप मच गया। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बैलून में गैस भरने के दौरान फटा सिलेंडर :
बताया जाता है कि घाट पर बच्चों के लिए बैलून में हवा भरी जा रही थी। हवा भरने के दौरान ही गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से छठ घाट पर अफरा तफरी मच गई। छठ घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत की दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से इलाज के बाद सभी घायलों को बेतिया के लिए रेफर कर दिया।
ये लोग हुए घायल :
नाम उम्र पिता का नाम पता
प्रशांत कुमार शर्मा 17 अरुण कुमार शर्मा बेतिया
विशाल कुमार 8 संतोष चौधरी वार्ड संख्या- 3, चनपटिया
रौशन कुमार 14 स्व. विनोद प्रसाद वार्ड संख्या- 3, चनपटिया
सुरज कुमार 30 श्रीकिशुन साह वार्ड संख्या- 7, चनपटिया
अंकित कुमार 7 संजय साह चनपटिया
पप्पू कुमार 13 रौशन कुमार चनपटिया
पल्लवी कुमारी 15 विजय प्रसाद दुर्गा मंदिर, वार्ड संख्या- 08 चनपटिया
किरण कुमारी 14 लालबाबू प्रसाद दुर्गा मंदिर, वार्ड संख्या- 08 चनपटिया
विशाल कुमार 17 लालबाबू साह सोनी चनपटिया
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायलों की हालत ठीक है। सभी का इलाज बेतिया में चल रहा है।