नई दिल्ली/रायपुर। डेस्क। कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए मेथी के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। मेथी के बीज पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। ये वजन घटाने में तेजी से मदद करते हैं। मेथी के बीजों का सेवन आप भिगोकर भी कर सकते हैं। भीगे हुए मेथी के बीज खाली पेट खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए रात को मेथी के दाने भिगोकर रख दें। सुबह के समय इसके पानी को छानकर खाली पेट मेथी के दानों का सेवन करें। आइए जानें मेथी को भिगोकर खाने के फायदे।
मेथी को भिगोकर खाने के फायदे:
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है :
मेथी के बीज प्राकृतिक एंटासिड के रूप में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। ये एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस जैसी पाचन समस्याओं से निजात दिलाते हैं। खाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने से भी इन लक्षणों से राहत पा सकते हैं। गर्मियों में मेथी का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इसका सेवन मॉनसून और सर्दियों के मौसम में किया जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है :
मेथी के बीज में फ्लेवोनोइड्स होते हैं। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करते हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को लिए ये बहुत ही फायदेमंद हैं।
पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाता है :
मेथी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार इसमें एल्कलॉइड होता है। ये पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए :
मेथी के बीजों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। डाइटिंग करने वाले बहुत से लोग मेथी के बीज के पानी का सेवन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में करते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकाले का काम करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद :
मेथी के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।