रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारी शक्ति संगठन द्वारा बड़े स्तर पर पौधेरोपण किया गया।

नारी शक्ती संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, इस कार्यक्रम मे संगठन के सभी वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारी शामिल रहे, साथ ही संगठन की महिलाओं ने जन जन तक यह संदेश पहूचाया कि हरियाली हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है और हमे इसे हर किमत पर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

संगठन अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा की हर एक व्यक्ति को महिने मे कम से कम दो से चार पेड तो लगाने ही चाहिए।

पौधरोपण के बाद नारी शक्ती संगठन द्वारा अहम मुद्दों को लेकर बैठक हुई। बैठक में संगठन का विस्तार और अच्छे तरीके से कैसे करे इस विषय पर चर्चा हुई। इसके साथ साथ और अधिक से अधिक बहनो कैसे लाभ दिलाये इन बातों पर फोकस किया गया।

बता दें, संगठन मे नये पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

संगठन मे पद नियुक्ती हुयी है उनका नाम है मौसमी परिहार राष्ट्रीय महिला संचालक, भारती टिकरा पारा वार्ड अध्यक्ष, शालनी टंडन पैंशन वाडा से वार्ड अध्यक्ष, बबीता साहू, गोदवारा से वार्ड अध्यक्ष प्रतिमा चौरसिया, मठपूरेना वार्ड अध्यक्ष शबा खान, भांटागांव वार्ड अध्यक्ष लछमी साहू, प्रदेश अध्यक्ष कूसूम, संगठन महामंत्री रायपुर उमा योगी, बोरीया वार्ड अध्यक्ष किरती राजपूत, मंजू साहू टिकरा पारा वार्ड अध्यक्ष।
