रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। नौतपा में भीषण गर्मी का सामना करने वाले छत्तीसगढ़ को अंततः थोड़ी राहत मिल गई है। प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। सुकमा में 3 सेमी और अंबागढ़ चौकी में 2 सेमी वर्षा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई है।
इस बार मानसून तय वक्त से पहले ही केरल प्रवेश कर चुका है। इसके प्रभाव छग में भी देखने को मिलेगा। यहां भी तय समय से पहले ही मानसून प्रवेश होगा। वर्तमान में बन रही स्थिति के अनुसार मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून छग में 10 जून के आस- पास प्रवेश करेगा। इसके 3 दिनों पश्चात अर्थात 13 जून के करीब मानसून की दस्तक राजधानी में होगी।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में मानसून आने की सामान्य तिथि 13 जून है। इसके तीन दिनों बाद 16 जून को रायपुर में दस्तक होती है तथा 21 जून को अंबिकापुर पहुंचने के साथ ही यह पूरे प्रदेश में छा जाता है। शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
छाए रहेंगे बादल :
राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज आसमान आंशिक मेघमय रहेगा। गरज- चमक के साथ हल्की वर्षा भी संभावित है। गुरुवार को सर्वाधिक तापमान 426 डिग्री दुर्ग में दर्ज हुआ। सबसे – कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 11 डिग्री अधिक 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।