नारायणपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार, नारायणपुर जिले के कच्चापाल इलाकें में रोड निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी सुरक्षा में DRG के जवानों को लगाया गया है। निर्माण कार्य के दौरान DRG की टीम पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक जवान कि हालत नाजुक है। जिले के एसपी प्रभात कुमार ने इस घटना कि पुष्टि की है।